28 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्री ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेशमंत्रियो की बैठक का उद्घाटन करते हुए एजेंसी के विदेशमंत्रियों अध्यक्षता मिस्र के प्रतिनिधि से अपने अधिकार में ले लिया.....

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेशमंत्रियो की बैठक का उद्घाटन करते हुए एजेंसी के विदेशमंत्रियों अध्यक्षता मिस्र के प्रतिनिधि से अपने अधिकार में ले लिया।उन्होंने इस अवसर पर एक संक्षिप्त भाषण में गुट निरपेक्ष आंदोलन की तीन वर्षीय अध्यक्षता को लेकर मिस्र के प्रयासों को सराहा और उनका आभार व्यक्त किया।अली अकबर सालेही ने भाषण में सभी विदेशमंत्रियों का स्वागत किया और तेहरान में अच्छा समय बिताने की उम्मीद की।ईरान के विदेश मंत्री के भाषण के बाद सम्मेलन के महासचिव महदी आखुन्दज़ादे ने विशेषज्ञों की बैठक में पारित किये गये प्रावधानों को विदेश मंत्रियों की बैठक में पेश किया।.....166